Post Office Loan: आज के दौर में पैसों की जरूरत कभी भी सामने आ सकती है, चाहे वह किसी जरूरी खरीद के लिए हो, मेडिकल इमरजेंसी में या फिर घर के छोटे-मोटे कामों के लिए। अक्सर लोग बैंक से लोन लेने की सोचते हैं, लेकिन लंबी प्रक्रिया, ढेर सारे दस्तावेज और बार-बार शाखा के चक्कर लगाने से लोग परेशान हो जाते हैं। अब इन झंझटों से बचने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एक नया समाधान पेश किया है।
पोस्ट ऑफिस लोन के तहत आप घर बैठे ही ₹50,000 से लेकर ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन कुछ ही मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि लोन पर ब्याज दरें बहुत ही वाजिब हैं और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी होती है। जिन लोगों को अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, उनके लिए यह योजना बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।